
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सूबे के सभी दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। कलराज मिश्र, केशरीनाथ त्रिपाठी और ओमप्रकाश सिंह समेत 143 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर दी गई है।
सूची में 40 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के हैं। 17 महिलाओं को भी टिकट मिला है। ज्यादातर मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिए गए हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों पर काफी ध्यान दिया है और पहली सूची में सामान्य सीटों पर अगड़े वर्गो से काफी उम्मीदवार उतारे हैं।
सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता व सांसद कलराज मिश्र को लखनऊ पूर्व से चुनाव मैदान में उतारकर भावी रणनीति के संकेत दिए हैं। प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं को भी चुनाव लड़ाकर भाजपा ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल वह भले ही तीसरी पायदान पर खड़ी हो, लेकिन उसका लक्ष्य इस बार सत्ता का है।
पहली सूची के नामों से स्पष्ट है कि पार्टी ने सभी नेताओं को समायोजित किया है, लेकिन किसी के दबाव में नहीं आई है। योगी आदित्यनाथ का सम्मान कर उनके कई समर्थकों को टिकट दिया गया है, लेकिन उनका दवाब नहीं माना गया। सांसद वरुण गांधी का संसदीय क्षेत्र पीलीभीत एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा जहां पर सभी विधानसभा सीटों के उम्मीदवार पहली सूची में घोषित कर दिए गए हैं। गाजियाबाद से भी चार उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
जो प्रमुख नेता चुनाव मैदान में उतरे हैं, उनमें कलराज के अलावा केशरीनाथ त्रिपाठी को इलाहाबाद दक्षिण, ओमप्रकाश सिंह को चुनार, सूर्यप्रताप शाही को पत्थर देवा, रमापति राम को सिसवा, हुकुम सिंह को कैराना, प्रेमलता कटियार को कल्याणपुर और सतीश महाना को महराजपुर से टिकट दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के निवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की तीन घंटे से ज्यादा चली मैराथन बैठक के बाद पार्टी ने लखनऊ के तीनों मौजूदा विधायकों के टिकट रोक लिए हैं। इसी तरह से पूर्वाचल के भी दो मौजूदा विधायकों के बारे में फैसला नहीं हो सका है। प्रमुख नेताओं के बेटों को टिकट देने के बारे में भी अभी फैसला होना बाकी है। उनके नाम अगले सप्ताह जारी होने वाली दूसरी सूची में आ सकते हैं।
--------------------
--------------------
भाजपा ने उप्र के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची
सहारनपुर नगर - रामलखन यादव
रामपुर मनिहारन [सुरक्षित] - राकेश गांगुली
कैराना - हुकुम सिंह गुज्जर
चर्थावल - विजय कश्यप
पुरकाजी [सुरक्षित] - साध्वी प्राची आर्य
नहटौर [सुरक्षित] - सुभाष बाल्मीकि
बिजनौर - कुंवर भारतेन्द्र सिंह
नूरपुर - लोकेन्द्र चौहान
चंदौसी [सुरक्षित] - गुलाबो देवी
संभल - राजेश सिंघल
चमरुआ - कल्याण लोधी
बिलासपुर - ज्वाला प्रसाद गंगवार
मिलक [सुरक्षित] - काशीराम दिवाकर
धनौरा [सुरक्षित] - हरपाल सिंह
अमरोहा - राम सिंह सैनी ठेकेदार
मेरठ कैंट - सत्य प्रकाश अग्रवाल
मेरठ - डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी
लोनी - विनोद बंसल
साहिबाबाद - सुनील शर्मा
गाजियाबाद - अतुल गर्ग
धोलाना - वाइपी सिंह
बुलंदशहर - वीरेन्द्र सिंह सिरोही
बरौली - मुनीष गौड़
अतरौली - राजेश भारद्वाज
छर्रा - डॉ. राम सिंह
आगरा उत्तर - जगन प्रसाद गर्ग
कासगंज - महेंद्र सिंह राणा
एटा - प्रजापालन वर्मा
जालेसर [सुरक्षित] - मिथिलेश अगरिया
बदायूं - महेश गुप्ता
बहेड़ी - छत्रपाल सिंह गंगवार
नवाबगंज - नरोत्तम दास मुन्ना
फरीदपुर [सुरक्षित] - डॉ. श्याम बिहारी लाल
बरेली कैंट - राजेश अग्रवाल
आंवला - धर्मपाल सिंह
पूरनपुर [सुरक्षित] - राम रतन पासवान
बिसालपुर - राम सरन वर्मा
कटरा - सुधीर सिंह
पुवांया [सुरक्षित] - सरदार राजबीर सिंह राजू भट्ट
शाहजहांपुर - सुरेश खन्ना
पलिया - राम कुमार वर्मा
निघासन - अजय मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ - ईश्वरदीन वर्मा
श्री नगर [सुरक्षित] - श्रीमती मंजू त्यागी
धौरहरा - विनोद शंकर अवस्थी
कास्ता [सुरक्षित] - श्रीमती कृष्णा राज
मोहम्मदी - लोकेंद्र प्रताप सिंह
सवाईजपुर - माघवेंद्र सिंह रानू
शाहाबाद - अखिलेश पाठक
बंगारमऊ - रमा शंकर पाल
मोहन [सुरक्षित] - मस्तराम
लखनऊ पूर्व - कलराज मिश्र
तिलोई - महेंद्र सिंह
जगदीशपुर [सुरक्षित] - राम लखन पासी
गौरीगंज - तेजभान सिंह
सुल्तानपुर - ओम प्रकाश पाण्डेय
कायमगंज [सुरक्षित] - अमर सिंह खटिक
अमृतपुर - सुशील शाक्य
भोजपुर - सौरभ सिंह राठौड़
छिबरामऊ - श्रीमती अर्चना पाण्डेय
तिरवा - आलोक वर्मा
कन्नौज [सुरक्षित] - बनवारी लाल दोहरे
जसवंतनगर - राकेश पाल
बिधूना - श्रीमती गीता शाक्य
औरैया [सुरक्षित] - चक्की लाल
रसूलाबाद [सुरक्षित] - श्रीमती कमलारानी वरुण
अकबरपुर रनिया - रवि शुक्ला
सिकंदरा - देवेंद्र सिंह भोले
भोगनीपुर - राजेश सचान
बिल्हौर [सुरक्षित] - राकेश सोनकर
कल्याणपुर - प्रेमलता कटियार
आर्य नगर - सलील बिस्नोई
महाराजपुर [सुरक्षित] - सतीश महाना
मऊरानीपुर [सुरक्षित] - प्रागी लाल अहिरवार
घरौदा - टीकाराम पटेल
मेहरौनी [सुरक्षित] - मनोहर लाल मन्नू
रथ [सुरक्षित] - अनिल अहिरवार
बिंदकी - राजेंद्र सिंह पटेल
फतेहपुर - राधे श्याम गुप्ता
हुसैनगंज - रविंद्र प्रताप सिंह
खागा [सुरक्षित] - कृष्णा पासवान
बाबागंज [सुरक्षित] - लल्लूलाल भारती
कुंडा - त्रिभुवन दत्त मिश्रा टंडन
पंट्टी - मोती सिंह
सिराथू - केशव मौर्य
मंझनपुर [सुरक्षित] - सुरेश चंद नागर
सोरौन [सुरक्षित] - निर्मला पासवान
इलाहाबाद दक्षिण - केशरी नाथ त्रिपाठी
बारा [सुरक्षित] - विश्वनाथ भारती
राम नगर - राम सजीवन वर्मा चौधरी
मिल्कीपुर [सुरक्षित] - रामू प्रियदर्शी
अयोध्या - लल्लू सिंह
बलहा [सुरक्षित] - सावित्री बाई फुले
महसी - सुरेश्वर सिंह
पयागपुर - सुभाष त्रिपाठी
कैसरगंज - मुकुत बिहारी वर्मा
श्रावस्ती - रामफेरन पाण्डेय
अतरौला - श्यामलाल वर्मा
बलरामपुर [सुरक्षित] - रमापति शास्त्री
गोंडा - महेंद्र नारायण तिवारी
कटरा बाजार - भवन सिंह
मनकापुर [सुरक्षित] - रामकिशोर बरवार
शोहरतगढ़ - साधना चौधरी
गौरा- रामप्रताप सिंह
कपिलवस्तु [सुरक्षित] - श्रीराम चौहान
बंसी - जय प्रताप सिंह
रुधौली - आदित्य विक्रम सिंह
बस्ती सदर - हरिश द्विवेदी
महादेवा [सुरक्षित] - वीन राय
धनघटा [सुरक्षित] - नीलमणि
फारेंदा - बजरंग बहादुर सिंह
सिसवा - रमापति राम त्रिपाठी
खजनी [सुरक्षित] - संतप्रसाद बेलधर
चौरी-चौरा - विनय कुमार सिंह
चिल्लूपार - विजय यादव
खड्डा - डॉ. नीलेश मिश्र
तमकुही राज - नन्द किशोर मिश्रा
फाजिलनगर - गंगा सिंह कुशवाहा
हाथा - अतुल सिंह
रुद्रपुर - जयप्रकाश निषाद
देवरिया - जन्मेजय सिंह
पत्थर देवा - सूर्यप्रताप साही
रामपुर कारखाना - राजीव मिश्रा
सगड़ी - घनश्याम पटेल
फूलपुर पवाई - वीरेन्द्र यादव
मेहनगर [सुरक्षित] - कल्पनाथ पासवान
मुहम्मदाबाद-गोहाना [सुरक्षित] - श्रीराम सोनकर
बिल्थरा रोड [सुरक्षित] - सूर्यबलि राम
रसड़ा - राम इकबाल सिंह
फीपहाना - उपेन्द्र तिवारी
बांसडीह - केतकी देवी
बैरिया - भारत सिंह
शाहगंज - ओमप्रकाश जायसवाल
मुंगरा बादशाहपुर - सीमा द्विवेदी
सैदपुर [सुरक्षित] - रमाशंकर राम
गाजीपुर - अरुण सिंह
सकलडीहा- शशिकांत राजभर
वाराणसी दक्षिण - श्यामदेव राय चौधरी
वाराणसी कैंट - ज्योत्सना श्रीवास्तव
छानवे [सुरक्षित] - राजाराम सरोज
मीरजापुर - मनोज जायसवाल
चुनार - ओमप्रकाश सिंह
दुद्धी [सुरक्षित] - गेंदालाल घसिया
Source:- Yahoo India!
Comments:



