नई दिल्ली। फिल्मकार करन जौहर की नई फिल्म व अग्निपथ का नया संस्करण लोहड़ी के अवसर पर 13 जनवरी, 2012 को प्रदर्शित होगा। जौहर ने ट्विटर पर लिखा, अग्निपथ 13 जनवरी, 2012 को प्रदर्शित होगी।
साल 1990 में बनी मूल अग्निपथ में अमिताभ ब"ान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नए संस्करण में अभिनेता रितिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। बहुमुखी प्रतिभा की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इसमें अभिनय कर रही हैं।
फिल्म के प्रदर्शन की तारीख रितिक के जन्मदिन के भी नजदीक है। रितिक 10 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्म के शुरुआती दृश्यों में रितिक को गोविंदा महोत्सव में हिस्सा लेते दिखाया गया है। फिल्म की पृष्ठभूमि जन्माष्टमी समारोह की है। करन मल्होत्रा इसका निर्देशन कर रहे हैं।
Source:- Jagran Yahoo!
Comments:



